Wednesday, October 7, 2026

एक ही तो दिल है मेरे पास,

                              फिर भी इसके टुकड़े हैं अनेक  

एक हिस्से में छुपा जीवन साथी का साथ,

जिसने हर मोड़ पर थामा मेरा हाथ।

एक हिस्सा बेटे-बहू के नाम रचाया,

जिनके आँगन में खुशियों को खिलते पाया।  

और बाकी जो बचा, सबसे पावन, सब से प्यारा,

वो हिस्सा मेरी दो नटखट परियों का सहारा।

जिनकी मासूम हँसी में बसती है मेरी जान,

जिनकी किलकारियों से महकता है मेरा जहान।  

बाँट गया ये दिल अलग-अलग रिश्तों में ज़रूर,

पर हर हिस्से में भरा है प्यार बेहिसाब और भरपूर।

ज्ञान के दीपक से, ये प्रेम का धागा जुड़ा है,

जिसमें बसा है, इस परिवार का प्यारा सा संसार।